Weather News:- मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला थम चुका है। ऐसे में बारिश का सिलसिला थमते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। अब ठंडक पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और मौसम साफ होने के बाद तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में कई प्रदेश तेज गर्मी की चपेट में आएंगे और तापमान में लगातार 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मध्यप्रदेश का पूरा मौसम बदल चुका है ऐसे में अब लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस बदलते मौसम के चलते अब लोग भयानक गर्मी से झुलसने वाले हैं। तापमान में लगातार 4 से 5 डिग्री तक का उछाल आने वाला है।
आंधी बारिश और ओलो से मिली राहत
अप्रैल के महीने में शुरुआत से ही आंधी तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल रहा था। पिछले कई दिनों से लगातार आंधी, बारिश और ओले देखने को मिल रहे थे। लगातार एक्टिव हो रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से यह मौसम सक्रिय था। ऐसे में अब आंधी, बारिश और तूफान से राहत मिल चुकी है और तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है।
फिर नया सिस्टम होगा सक्रिय
मध्यप्रदेश में मौसम विभाग की माने तो फिर एक बार नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है। ऐसे में फिर एक बार बारिश, आंधी-तूफान और ओले देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो सर्दी के लिए दिसंबर-जनवरी और बारिश के लिए जुलाई-अगस्त महीने होते है, लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में भी बारिश-आंधी तूफान वाले देखने को मिल रहे हैं। मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है।
बार-बार फसलों को नुकसान
मध्यप्रदेश के बदलते मौसम की वजह से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। यह बदलते मौसम किसानों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। इस बदले मौसम ने बारिश की वजह से लोगों के खेत में कटे हुए गेहूं और पपीता के साथ केले की फसले खराब कर दी है।
Read More:- वैशाख अमावस्या पर इस तरह करें पितृ दोष की शांति, जाने क्या है इसके उपाय





