Kedarnath Dham:- केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्ति को किसी अज्ञात द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। ऐसे में मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया है। यात्रा की अवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सुचारू बनाने के प्रयासों के बीच ऐसे में धाम क्षेत्र में जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला देखने को मिला है। सुलभ इंटरनेशनल के सुपर वाइजर मिंटू पाठक द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
पांच दरवाजे हुए क्षतिग्रस्त
तहरीर के मुताबिक यहां पर सेक्टर केदारनाथ, हेलीपैड एवं घोड़ापड़ाव अंतर्गत स्थापित सार्वजनिक शौचालय में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तोड़फोड़ की गई। केदारनाथ धाम स्थित है बाजार पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में पांच दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इसके अतिरिक्त केदारनाथ अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में नल और सिस्टन को भी तोड़ दिया गया। इसको देखते हुए सोनप्रयाग पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है जिसमें सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए प्रचलित केदारनाथ यात्रा की गरिमा और जन्म सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही विरुद्ध कठोरता वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित भी की जाएगी। इसके साथ ही जनपद पुलिस प्रशासन सभी से इस बात की अपील करता है की प्रचलित यात्रा में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस और प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो।
Read More:- Redmi का नया स्मार्टफोन मार्केट में 10000mAh की बैटरी और 200MP के कैमरे के साथ मचाएगा तहलका




