Former MLA Rajesh Juwantha:- पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का आकस्मिक निधन हो गया है। राजेश जुवांठा कि अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने आज प्राण त्याग दिए। इनका निधन सोमवार सुबह हुआ है। राजेश जुवांठा की शांति धाम में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे कल्याणपुर स्थित उनके निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शांति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी समेत कई लोगों ने जताया शोक
पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के इस आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया। इसके साथ ही विधायक विकास नगर मुन्ना सिंह चौहान और विधायक चकराता प्रीतम सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के साथ कई राजनेताओं ने भी राजेश जुवांठा के निधन पर शोक जताया हैं।
पूरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन के बाद में पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक समेत विभिन्न संगठनों ने उनकी मौत पर शोक जताया हैं। राजेश जुवांठा द्वारा साल 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में कार्य किया है। वह बहुत ही कर्मठ और जनहितेशी नेता के रूप में जाने जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी माता शांति जुवांठा भी दो बार नगर पालिका विकास नगर में पालिका अध्यक्ष रह चुकी है। उनकी अचानक मौत के चलते इनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके परिवार में पत्नी समेत एक पुत्र और एक पुत्री है।
Read More:- मध्यप्रदेश में नजर आ रहा बर्फबारी का असर, चल रही बर्फीली हवाए, 22 जिलों में घोषित किया कोहरे का अलर्ट





