Home » उत्तर प्रदेश » Sawan के पहले सोमवार काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रातभर लगी कतार

Sawan के पहले सोमवार काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रातभर लगी कतार

Sawan 2026 : सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम समेत जिले के सभी शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालात यह रहे कि विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए भक्तों की लाइन एक दिन पहले ही लगनी शुरू हो गई थी। सोमवार की सुबह मंदिर में पहुंचे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। रविवार से ही पूरे इलाके में बम बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। कोई पचास किलोमीटर तो कोई सौ किलोमीटर दूर से संकल्प लेकर आए कांवड़ियों का जत्था पूरी तरह महादेव की भक्ति में डूबा रहा।

श्रीकाशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने रात में ही कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूरी रात गुजार दी और सुबह चार बजे भोर से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा मार्कंडेय महादेव, महामृत्युंजय और तिलभांडेश्वर सहित शहर के तमाम शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ देखने को मिली।

Sawan 2026

इस बीच यादव बंधुओं के जत्थे ने भी जलाभिषेक के लिए गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर से अपनी यात्रा शुरू की, जिसमें 40 हजार से अधिक यादव बंधु शामिल हुए। यह जत्था करीब 17 किलोमीटर की जलाभिषेक यात्रा तय करते हुए बाबा विश्वनाथ सहित कुल नौ शिवालयों और देवालयों में जलाभिषेक करेगा। इसी क्रम में गंगा स्नान करने और शिवालयों में दर्शन-पूजन का सिलसिला भी लगातार चलता रहा। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के बैनर तले यह यादव बंधुओं की 94वें वर्ष की जलाभिषेक यात्रा रही, जिसकी शुरुआत परंपरा के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक से हुई। इसके बाद यह जत्था तिलभांडेश्वर महादेव, बड़ी शीतला मंदिर और अहिलेश्वर महादेव होते हुए अंत में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा और वहां जलाभिषेक किया।

गाजे-बाजे संग पहुंचे कांवड़िए

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को ही गाजे-बाजे के साथ कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए थे। शाम ढलते ही गंगा स्नान करने के बाद कांवड़िए विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर लगाई गई बैरिकेडिंग के पास इकट्ठा होने लगे। कतार में लगे श्रद्धालुओं में से कोई कांवड़ लिए हुए वहीं सो रहा था तो कोई भजन-कीर्तन में मगन था, वहीं कुछ श्रद्धालु मोबाइल पर भजन सुनने में डूबे नजर आए। इस दौरान बीच-बीच में हर हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Read More : UP के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?