Kanwar Yatra Update : सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए एटा में 12वीं तक के सभी विद्यालयों को शनिवार और सोमवार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सोरों और कछला घाट पर गंगाजल भरने पहुंचने वाले कांवड़ियों की बड़ी संख्या को देखते हुए जिले में शुक्रवार रात से ही रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस पूरी अवधि में एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा।
शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है वहीं रोडवेज बसों का संचालन भी तय किए गए वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। यह डायवर्जन व्यवस्था सोमवार शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
Kanwar Yatra Update
यही व्यवस्था 7 से 11 अगस्त 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक हर शुक्रवार से सोमवार शाम तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान अलीगढ़ पिलुआ मैनपुरी फिरोजाबाद कासगंज बदायूं बरेली शिकोहाबाद और टूंडला की तरफ से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से ही उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा।
स्कूलों ने की छुट्टी की घोषणा
कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए शहर के कई प्रमुख स्कूलों ने पहले ही अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह फैसला ट्रैफिक के बीच बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भीड़ बढ़ने की आशंका के चलते शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ और पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा जबकि अलीगढ़ और पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन कुरावली घिरोर और शिकोहाबाद होते हुए गुजरेंगे।
देखें रुट
एटा से बदायूं और बरेली जाने वाले भारी वाहनों को ओन घाट चौकी सिढ़पुरा गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं, मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास के रास्ते अलीगढ़ की ओर भेजा जाएगा। कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर एटा बाईपास मलावन कुरावली घिरोर और शिकोहाबाद होते हुए निकलेंगे जबकि शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी भारी हल्के और आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को घिरोर-मैनपुरी मार्ग से गुजारा जाएगा। टूंडला से आने वाले वाहन फिरोजाबाद शिकोहाबाद घिरोर कुरावली मलावन एटा बाईपास सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होते हुए बदायूं-बरेली की ओर रवाना होंगे।
Read More : UP Pension Hike: 1.18 करोड़ लोगों को बड़ी राहत! पेंशन 1500 रुपये करने की तैयारी





