Home » उत्तर प्रदेश » Agra सिटी तक दौड़ेगी EMU पैसेंजर, 15 जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था; इन यात्रियों को होगा फायदा

Agra सिटी तक दौड़ेगी EMU पैसेंजर, 15 जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था; इन यात्रियों को होगा फायदा

Agra News : रेलवे ने गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को आगरा सिटी स्टेशन तक विस्तार देने का फैसला किया है। नई व्यवस्था 15 जुलाई से लागू होगी। इससे अलीगढ़, हाथरस, टूंडला और आगरा के बीच रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बिना ट्रेन बदले सीधी रेल सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 64167/64168 गाजियाबाद-टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू पैसेंजर का संचालन अब टूंडला तक सीमित नहीं रहेगा। 12 कोच वाली यह दैनिक ईएमयू ट्रेन अब गाजियाबाद से आगरा सिटी तक चलेगी और वापसी में आगरा सिटी से गाजियाबाद आएगी।

नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 64167 सुबह 6:10 बजे गाजियाबाद से रवाना होगी। यह सुबह 8:25 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 8:30 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन 11:25 बजे टूंडला पहुंचेगी और वहां से आगे बढ़ते हुए दोपहर 12:45 बजे आगरा सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

Agra सिटी तक दौड़ेगी EMU पैसेंजर

वापसी में ट्रेन संख्या 64168 दोपहर 2:20 बजे आगरा सिटी से प्रस्थान करेगी। यह टूंडला और अलीगढ़ होते हुए शाम 7:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

इन स्टेशनों पर भी मिलेगा ठहराव

टूंडला और आगरा सिटी के बीच ट्रेन इटौरा, चमरौला और जलेसर रोड स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधी ईएमयू सेवा का लाभ मिलेगा और स्थानीय रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रेलवे के इस फैसले के बाद ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 184.02 किलोमीटर से बढ़कर 206.66 किलोमीटर हो जाएगी। रेलवे का मानना है कि इस विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आगरा मंडल के बीच दैनिक आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा तथा यात्रियों को समय और यात्रा दोनों में राहत मिलेगी।

Read More : UP Assembly Election: मेरठ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा में टिकट के दावेदारों की कतार लंबी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?