Asam Train Accident:- हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया। असम में शनिवार के दिन ट्रेन के चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई। ट्रेन के आगे आने से आठ हाथियों की मौत के बाद ट्रेन के लगभग पांच डिब्बे भी ट्रेन की पटरी से उतर गए। लेकिन अब तक किसी यात्री को चोट लगने की खबर सामने नहीं आई है। यह हादसा असम के होजाई जिले में हुआ है।
हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। असम के होजाई जिले में सारंग नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में या हाथियों का झुंड आ गया था जिसमें से लगभग 8 हाथियों की मौत हो गई और एक हाथी घायल हो गया।
आज हुआ हादसा
यह भीषण हादसा 2:17 पर हुआ। नगांव के डिवीजन वन अधिकारी सुहास कदम का कहना है कि होजाई जिले के चांगजुराई इलाके में यह घटना हुई है। इस दौरान कदम और अन्य वन अधिकारी यहां मौके पर पहुंच गए इनका कहना है कि अब ट्रेन गुजरने के लिए ट्रेनों की दूसरी लाइन से ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। फिलहाल पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है।
8 हाथियों की मौत और 1 हाथी घायल
इस भीषण हादसे की चपेट में आने से लगभग 8 हाथियों की मौत हो गई है वही 1 हाथी घायल हुआ है। यह हादसा इतना भयानक था की ट्रेन के लगभग पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। यह हादसा ट्रेन के सामने हाथियों के झुंड के आ जाने की वजह से हुआ। इस झुंड पर ट्रेन चढ़ने की वजह से हाथियों की मौत हो गई। हालांकि इसमें किसी यात्री को किसी प्रकार की चोट आने की कोई खबर नहीं है।
Read More:- मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा, पारा लुढ़का 4 डिग्री से भी कम, 20 जिलों में अलर्ट जारी





