Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा, पारा लुढ़का 4 डिग्री से भी कम, 20 जिलों में अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा, पारा लुढ़का 4 डिग्री से भी कम, 20 जिलों में अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। कोहरा लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ती नजर आ रही है। कई शहरों में घना कोहरा छा रहा है। ग्वालियर चंबल, रीवा, सागर के साथ जबलपुर और शहडोल और संभाग के करीब जिलों में घना कोहरा देखा जा रहा है। लगातार घना कोहरा होने से ट्रेनों और उड़ानों पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

ट्रेन कई घंटे लेट चल रही है वही उड़ाने रद्द करनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के कई शहरों का पारा लगातार गिरता नजर आ रहा है। पारा लुढ़कर 4 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है।

ट्रेनों और उड़ानों पर प्रभाव

कोहरे की वजह से ठंड तो बढ़ ही रही है साथ ही इससे ट्रेनों और उड़ानों पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। कई ट्रेन कई घंटे लेट चल रही है तो वही उड़ानों को भी रद्द किया जा रहा है। कोहरे की वजह से शताब्दी, मालवा, झेलम, कर्नाटक, सचखंड, छत्तीसगढ़, कोल्हापुर, मंगला, लक्षद्वीप, एक्सप्रेस, और पंजाब मेल लगभग 30 मिनट से लेकर 8 घंटे तक लेट चल रही है। इतना ही नहीं इंदौर और भोपाल से दिल्ली, मुंबई, गोवा और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है।

कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें कई नाम शामिल है जैसे- ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जबलपुर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया और शहडोल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग के माने तो कहां जा रहा है कि 10 बजे तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।

सावधान रहने की चेतावनी

कोहरे का असर ज्यादा होने की वजह से ठंड बढ़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग की माने तो लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। ऐसे में खासकर वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने और सही तरीके से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है, क्योंकि कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

Read More:- मार्केट में सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी के आसार, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?