Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एमपी में घने कोहरे के चलते जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही इससे यातायात पर भी बहुत बड़ा असर देखने को मिल रहा है। ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। घना कोहरा इतना ज्यादा है कि दृश्यता भी बहुत कम हो चुकी है। कड़ाके की ठंड में और भी तीखापन नजर आ रहा है। घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शनिवार को घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता काफी कम रही है। आने वाले दिनों में कोहरे की वजह से ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
दिन में भी पड़ रही ठंड
दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस हो रही है। सर्दी के सीजन में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से कई शहरों में दिन में रात जैसी ठंड पड़ रही है। शुक्रवार के दिन दतिया में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया। वहीं ग्वालियर, गुणा और नौगांव में 17 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। वही टीकमगढ़, खजुराहो, श्योपुर, पचमढ़ी, रतलाम, रीवा, सतना, उज्जैन, दाहोद और भोपाल समिति जिलों में दिनभर हवाई बहुत सर्दी चल रही थी। जिसकी वजह से रात के जैसी ठंड दिन में पड़ रही है।
अलर्ट हुआ जारी
आने वाली 4 जनवरी यानी कि कल ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल जैसे कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही 5 जनवरी को ग्वालियर चंबल सागर रीवा और शहडोल संभाग में को घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए जा रहे है।
यातायात हो रहा प्रभावित
घने कोहरे के चलते यातायात पर इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के चलते यातायात पर इसका असर देखने को मिल रहा है। ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियां उठानी पड़ रही है।
Read More:- सोना-चांदी में जारी है कभी गिरावट तो कभी तेजी, जाने आज के ताजा भाव





