Weather News:- मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं और कड़ाके की ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर के कई शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
जनवरी के महीने में भी बर्फीली सर्दी पड़ रही है प्रदेश भर के कोई हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है। ठंड के कारण लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में लगातार ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
सुबह और रात के मौसम का मिजाज
मध्यप्रदेश में ठंड का असर सुबह और रात के समय ज्यादा देखने को मिल रहा है। लोग अपने-अपने घरों में बंद रह रहे हैं। ठंड का असर सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। लोगों की अस्पताल में सर्दी-जुकाम के चलते भीड़ लग रही है। ठंड का असर अधिकतर बच्चों और बूढ़ो पर ज्यादा देखने को मिल रहा है।
कोहरे से यातायात प्रभावित
कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इसलिए कई दिनों से बर्फबारी और घने कोहरे के चलते दृश्यता कम हो गई है। जिसकी वजह से कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पंजाब मेल और जनशताब्दी समिति ट्रेनें लेट चल रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
ठंड में हुई बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान की माने तो बर्फबारी के चलते ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कई दिनों से वायुमंडल में तेज रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाए सक्रिय हो रही है। जिसकी वजह से सर्द हवाएं और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है
Read More:- सोना-चांदी के नए भाव हुए जारी, जाने आज कितना घटा बड़ा बाजार में भाव





