Lucknow CJP Protest : राजधानी लखनऊ में एक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी” के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी को आलमबाग थाना क्षेत्र के एक गार्डन में प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के लखनऊ पहुंचने और आगामी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Lucknow में प्रदर्शन की अनुमति
जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी को लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित एक गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। हालांकि पहले पुलिस द्वारा अनुमति न देने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद, संगठन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात दोहराते हुए प्रशासन से पुनः अनुमति की अपील की थी।
अभिजीत दीपके का लखनऊ दौरा
पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके गुरुवार रात पुणे से इंडिगो फ्लाइट के जरिए लखनऊ पहुंचे। वे शुक्रवार तड़के करीब 2:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे सरोजिनी नगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे और सुरक्षा के बीच उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 10 बजे आलमबाग क्षेत्र के गार्डन में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है।
The entire country will unite to demand the resignation of Dharmendra Pradhan.
11th June – Pune
12th June – Lucknow
13th June – Amritsar
14th June – Hyderabad
15th June – JaipurWe appeal to youth across the country to come to Delhi on 20th June for a massive protest! pic.twitter.com/W40qZQVxBf
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 11, 2026
NEET पेपर लीक मुद्दा
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 12 से 18 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया है कि यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। लखनऊ में प्रस्तावित इस धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस दोनों सतर्क हैं। आने वाले दिनों में इस कार्यक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
- लखनऊ में कॉकरोच जनता पार्टी को धरने की अनुमति
- अभिजीत दीपके देर रात पुणे से लखनऊ पहुंचे
- आलमबाग क्षेत्र के गार्डन में प्रस्तावित प्रदर्शन
- पुलिस प्रशासन सतर्क और निगरानी में
- NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन का दावा
Read More : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह? कल्याण बनर्जी की नाराजगी, कई नेताओं के इस्तीफे से सियासत गरम





