CM Yogi Adityanath Aligarh Visit : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरे में मुख्यमंत्री 393 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों के जरिए जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर संगठन और प्रशासन के बीच लंबी चर्चा के बाद यह तय किया गया कि नौ अलग-अलग स्थानों पर 230 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति दी जाएगी।
पहले 325 से अधिक नामों की सूची भेजी गई थी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। इसके बाद सूची को घटाकर 230 कर दिया गया और चयनित लोगों को निर्धारित स्थानों पर मुलाकात का अवसर मिलेगा। बाकी वरिष्ठ नेताओं को सर्किट हाउस में मुलाकात का मौका दिया जाएगा।
CM Yogi Adityanath Aligarh Visit
मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से करेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे, जहां कुलपति उनका स्वागत करेंगे। यहां वे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और परिसर में दोपहर का भोजन भी करेंगे। यह विश्वविद्यालय केंद्र और राज्य सरकार की ड्रीम परियोजनाओं में शामिल माना जाता है, इसलिए इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
‘कांच नगरी’ फिरोजाबाद और ‘ताला नगरी’ अलीगढ़ आज विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी।
फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ से अधिक की लागत से 81 तथा अलीगढ़ में ₹462 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाली 85 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
उच्च स्तरीय समीक्षा
दोपहर के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान करीब 5150 करोड़ रुपये के नए विकास प्रस्ताव उनके सामने रखे जाएंगे। इसके बाद वे कानून व्यवस्था और जिला स्तर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे, जिसमें अधिकारियों से सीधे रिपोर्ट ली जाएगी।
#Aligarh । #AligarhPoliceInNews
वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर में यातायात व्यवस्था हेतु रहेगा रुट डायवर्जन~#UPPolice pic.twitter.com/Edqxk0pjg3— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) June 22, 2026
राजनीतिक संदेश
शाम के समय मुख्यमंत्री नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभा और नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी की तैयारी की गई है। इससे पहले प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। हेलीपैड से लेकर सर्किट हाउस तक सभी जगह सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। सीएम 23 जून की सुबह अलीगढ़ से हाथरस के लिए रवाना होंगे।
Read More : UP Politics 2027: मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अपर कास्ट समर्थन से बसपा की वापसी के संकेत




