Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi का हमला, बोले- “सपा का मतलब ही है लूट-खसोट और डकैतों का गिरोह”

CM Yogi का हमला, बोले- “सपा का मतलब ही है लूट-खसोट और डकैतों का गिरोह”

CM Yogi

CM Yogi DeoriaVisit : देवरिया में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। एक ही परिवार के पांच सांसद होने को लेकर उन्होंने सपा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि पार्टी इसलिए बची हुई है क्योंकि एक ही परिवार के पांच सांसद हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, आने वाले समय में सपा का हाल भी जनता पार्टी जैसा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर भी तंज कसा।

CM Yogi

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रही थी, तब ‘बबुआ’ की नींद खुल गई और वह जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने लगे। योगी ने कहा कि उनकी सरकार आयोजन सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि जनता को सुविधाएं और विकास देने के उद्देश्य से कर रही है।

CM Yogi का सपा पर हमला

योगी ने सपा सरकार के कार्यकाल की एक परियोजना का उदाहरण देते हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल परियोजना की शुरुआती लागत करीब 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन सपा सरकार के दौरान इस पर 817 करोड़ रुपये खर्च हो गए और काम फिर भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इसे पूरा करने में अभी करीब 150 से 200 करोड़ रुपये और खर्च होने की जरूरत है।

किसी सिंडिकेट की नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी परियोजनाओं में खर्च होने वाला पैसा जनता की मेहनत की कमाई है। उन्होंने ‘सैफई सिंडिकेट’ का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा। योगी ने सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए निजी कंपनी बनाने की कोशिश को भी गंभीर आरोप बताते हुए इसे एक साजिश करार दिया। योगी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसी परिवार विशेष को फायदा पहुंचाना नहीं, बल्कि गरीबों और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव गरीबों को राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, युवाओं को रोजगार और नियुक्ति पत्र मिलें, यही वास्तविक सुशासन है। सरकार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और गांवों में रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर भी काम कर रही है।

बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर और पहचान बदली है। अब प्रदेश को कोई बीमारू राज्य नहीं कहता। उन्होंने दावा किया कि राज्य में माफिया राज पर प्रभावी कार्रवाई हुई है और दंगों पर नियंत्रण स्थापित किया गया है। इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के मामलों पर भी सरकार ने प्रभावी नियंत्रण हासिल करने का दावा किया। योगी ने पिछली सरकारों पर गरीबों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले जरूरतमंदों को घर, शौचालय, रसोई गैस और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं हासिल करने के लिए परेशान होना पड़ता था।

यहां तक कि गरीबों के हिस्से का राशन भी भ्रष्ट व्यवस्था के जरिए बेचे जाने का आरोप उन्होंने लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंच रहा है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के MLA पूज्य राघव बाबा ने कहा था- ‘राम हमारे आन, मान और शान के प्रतीक हैं। अयोध्या में, राम मंदिर निर्माण में अगर कांग्रेस की सरकार बाधा बनेगी तो हम स्वीकार नहीं करेंगे।’

टैबलेट देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। तकनीक के जरिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की बात भी उन्होंने कही। क्षेत्रीय विकास को लेकर योगी ने भाटपाररानी के विधायक सभा कुंवर के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्रस्तावित सभी फ्लाईओवर निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से देवरिया लगातार आगे बढ़ रहा है।

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया की भूमिका पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और सरकार से सवाल पूछना उसका अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। समाज की समस्याओं को सामने लाना भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मीडिया की आवाज दबाने के बजाय उसके सवालों का सम्मान किया जाना चाहिए।

Read More : Javelin Missile: भारत खरीदेगा अमेरिका से मिसाइल सिस्टम, 292 करोड़ की डील; सीमा पर बढ़ेगी सेना की ताकत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?