Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi Gorakhpur Visit: तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, अक्षय पात्र किचन का करेंगे उद्घाटन

CM Yogi Gorakhpur Visit: तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, अक्षय पात्र किचन का करेंगे उद्घाटन

CM Yogi

CM Yogi Gorakhpur Visit : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून से गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरखपुर के साथ-साथ संतकबीरनगर और देवरिया में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे की शुरुआत संतकबीरनगर से होगी, जहां मुख्यमंत्री धनघटा और गोरखपुर की सहजनवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कई विकास योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

CM Yogi

संतकबीरनगर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को गोरखपुर पहुंचेंगे और गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह चिलुआताल थाने के सामने निर्मित अत्याधुनिक अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन करेंगे।

CM Yogi Gorakhpur Visit

करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैले इस किचन में पार्किंग समेत सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां लगभग 200 कर्मचारी कार्य करेंगे और स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार प्रतिदिन ताजा व गर्म भोजन तैयार कर भेजा जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को भोजन बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। भोजन सीधे अक्षय पात्र किचन से स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। इससे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा। वर्तमान में चार ब्लॉकों के 307 विद्यालयों के 35 हजार से अधिक बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। अब सात नए ब्लॉकों को जोड़कर कुल 11 ब्लॉकों के विद्यार्थियों तक यह सुविधा पहुंचाई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से तैयार होगा भोजन

अक्षय पात्र किचन को आधुनिक मशीनों से लैस किया गया है। यहां हर घंटे लगभग 50 हजार रोटियां तैयार की जा सकेंगी, जबकि स्टीम तकनीक की मदद से मात्र 15 मिनट में 1200 लीटर चावल पकाया जा सकेगा। किचन की कुल क्षमता प्रतिदिन एक लाख बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की है। तैयार भोजन को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए करीब 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है। 26 जून को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह देवरिया के बरहज पहुंचकर बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद गोरखपुर लौटकर वह रुस्तमपुर रोड स्थित एक नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे उद्घाटन

दौरे के अंतिम दिन 27 जून को मुख्यमंत्री भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद, एमएलसी, जनप्रतिनिधि और संगठन के 173 पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक और वैचारिक विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 28 जून को पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अयोध्या दर्शन के लिए रवाना होंगे।

Read More : UP यूपी में मानसून की दस्तक का इंतजार, प्रयागराज में तेज बारिश; 28 जून तक पूर्वांचल में एंट्री के आसार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?