LG Electronics CES : दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट CES 2026 में इस बार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कुछ ऐसा दिखाने जा रहा है, जो घरेलू जिंदगी की परिभाषा बदल सकता है। 6 से 9 जनवरी तक लास वेगास में आयोजित होने वाले इस इवेंट में एलजी अपने नए AI-पावर्ड होम रोबोट ‘LG CLOiD’ को पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश करेगा। LG CLOiD को खासतौर पर रोजमर्रा के घरेलू कामों को आसान बनाने के मकसद से डिजाइन किया गया है। नाश्ता तैयार करने से लेकर कपड़े धोने जैसे मेहनत वाले काम CLOiD खुद संभाल सकेगा, जिससे घरवालों का काफी वक्त बचेगा।
CES 2026 में एलजी इस रोबोट के कई रियल-लाइफ सीन दिखाने की तैयारी में है। डेमो के दौरान CLOiD फ्रिज से दूध निकालकर नाश्ते की तैयारी करता नजर आ सकता है। यही नहीं, ओवन में क्रोइसां रखने जैसे काम भी यह बिना किसी मदद के कर सकेगा। एलजी का दावा है कि यह रोबोट किचन के अन्य स्मार्ट अप्लायंसेज के साथ मिलकर काम करेगा।
CES 2026 में एलजी का बड़ा दांव
जब घर के लोग बाहर निकलेंगे, तब CLOiD खुद कपड़े धोने की प्रक्रिया शुरू करेगा। कपड़े सूखने के बाद उन्हें फोल्ड करना और अलमारी में सही तरीके से रखना भी इसकी जिम्मेदारी होगी। कंपनी के मुताबिक, यह रोबोट पहले यूजर की आदतों और समय-सारणी को समझेगा और फिर तय करेगा कि कौन-सा काम कब करना है। LG CLOiD का डिजाइन पूरी तरह घरेलू माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एक हेड यूनिट, दो आर्टिकुलेटेड आर्म्स वाला टॉर्सो और ऑटोनॉमस नेविगेशन से लैस व्हील्ड बेस शामिल है। टॉर्सो ऊपर-नीचे मूव कर सकता है, जिससे यह जमीन के पास रखी चीजों को भी आसानी से उठा सके।
7 डिग्री की आज़ादी
इस रोबोट के हर हाथ में 7 डिग्री ऑफ फ्रीडम दी गई है, जिससे इसकी मूवमेंट काफी हद तक इंसानी हाथों जैसी हो जाती है। खास बात यह है कि दोनों हाथों में पांच-पांच उंगलियां हैं, जिससे यह नाजुक और बारीक घरेलू काम भी बिना नुकसान किए कर सकता है। LG ने CLOiD के व्हील्ड बेस को लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी के साथ डिजाइन किया है। इसका मकसद यह है कि घर में बच्चों और पालतू जानवरों के आसपास चलते समय रोबोट पूरी तरह सुरक्षित रहे।
Read More : Union Budget: जब देश का बजट समय से पहले आ गया था बाहर, 1950 की वो घटना जिसने बदल दी पूरी व्यवस्था





