Home » राजनीति » Bihar में सत्ता बदलाव की आहट, नीतीश के बाद कौन होगा मुख्यमंत्री? सस्पेंस बरकरार

Bihar में सत्ता बदलाव की आहट, नीतीश के बाद कौन होगा मुख्यमंत्री? सस्पेंस बरकरार

CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar

Bihar News : बिहार की राजनीति इन दिनों तेज हलचल के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे की खबरों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। हर तरफ यही सवाल उठ रहा है कि अगर नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं तो राज्य की कमान किसके हाथ में जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच नितिन नवीन ने बयान देकर स्थिति को साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर गठबंधन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। सभी फैसले तय प्रक्रिया के अनुसार ही लिए जा रहे हैं और सहयोगी दलों के बीच तालमेल बना हुआ है।

नितिन नवीन ने यह भी कहा कि बीजेपी हमेशा ‘गठबंधन धर्म’ का पालन करती आई है। इसी वजह से सहयोगी दलों के साथ विश्वास बना हुआ है। उनके मुताबिक, अभी भी सभी बड़े फैसले नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि बदलाव की प्रक्रिया पूरी तरह नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ रही है।

Bihar में सत्ता बदलाव की आहट

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार पहले राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वह दिल्ली रवाना होंगे और शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही पटना लौट आएंगे। माना जा रहा है कि यह कदम आगे होने वाले राजनीतिक बदलाव की दिशा में अहम माना जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सीएम चेहरे पर बना सस्पेंस

सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर अभी तक किसी भी दल की ओर से कोई नाम सामने नहीं आया है। सियासी चर्चाओं का दौर जारी है, लेकिन अंतिम फैसला कब और किसके पक्ष में होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More : India के मंदिरों की दौलत चौंकाने वाली, तिरुपति सबसे आगे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?