Home » उत्तर प्रदेश » Bada Mangal 2026: अंतिम बड़े मंगल पर लखनऊ के हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से लगीं लंबी कतारें

Bada Mangal 2026: अंतिम बड़े मंगल पर लखनऊ के हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से लगीं लंबी कतारें

Bada Mangal 2026 : ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर राजधानी लखनऊ पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। मंगलवार तड़के 4 बजे से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह होते-होते मंदिर परिसरों में लंबी कतारें लग गईं और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।

शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हनुमत धाम, हनुमान सेतु मंदिर, श्री महावीर हनुमान मंदिर तथा प्राचीन हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

Bada Mangal 2026

बड़े मंगल के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। मंदिरों के आसपास स्वयंसेवक भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर विशेष व्यवस्था लागू की गई, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आस्था और परंपरा का विशेष महत्व

लखनऊ में बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बजरंगबली की विशेष पूजा की परंपरा है, लेकिन अंतिम बड़े मंगल को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और सेवा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि अंतिम बड़े मंगल पर मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

Read More : Census 2027: बलरामपुर में बढ़े परिवारों के आंकड़े, जनगणना के पहले चरण में आबादी बढ़ने के संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?