Home » उत्तराखंड » हरिद्वार में अमित शाह करेंगे तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत, सुरक्षा बल हुए तैनात

हरिद्वार में अमित शाह करेंगे तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत, सुरक्षा बल हुए तैनात

Home Minister Amit Shah:- गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार के दौरे पर रहने वाले हैं। हरिद्वार के इस दौरे के दौरान अमित शाह यहां आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। गृहमंत्री के आगमन के बाद जनपद में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के चलते पूरे इलाके में पुलिस बल के अलावा एजेंसियां भी तैनात कराई गई है। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसकी कड़ी व्यवस्था की गई है।

अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह हरिद्वार में दो दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं। हरिद्वार में अमित शाह अलग-अलग तीन कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं। कल यानी कि बुधवार को अमित शाह देर रात हरिद्वार पहुंचे थे। अमित शाह का स्वागत जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने किया और उनसे मुलाकात भी की।

अमित शाह पतंजलि योगपीठ में करेंगे आराम

अमित शाह बृहस्पतिवार को तीन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं, जिसके बाद सभी प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को सुबह 10:00 बजे अमित शाह पतंजलि योगपीठ महर्षी दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि एमरजैंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके बाद वह सुबह के 10:45 पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गायत्री तीर्थ पर अखंड ज्योति के दर्शन भी करने जाएंगे।

दर्शन के बाद में वहां से निकल कर 11:15 पर माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में बैरागी द्वीप कनखल में शामिल होंगे। इन तीनों कार्यक्रमों में अमित शाह के साथ प्रदेश के मुखिया पुष्कर से धामी भी उनके साथ रहने वाले हैं।

Read More:- मध्यप्रदेश में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, 25 जनवरी के बाद मौसम में होगा बदलाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?