Home » उत्तर प्रदेश » Amarnath Yatra 2026: भदोही से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ 14 श्रद्धालुओं का जत्था, जयघोष के बीच शुरू हुई यात्रा

Amarnath Yatra 2026: भदोही से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ 14 श्रद्धालुओं का जत्था, जयघोष के बीच शुरू हुई यात्रा

Amarnath Yatra 2026 : भदोही के ज्ञानपुर नगर से शनिवार को अमरनाथ धाम यात्रा के लिए 14 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा शुरू करने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर ‘जय बाबा बर्फानी’ के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की।’

यात्रा में शामिल श्रद्धालु आयुष जायसवाल ने बताया कि वे ज्ञानपुर के निवासी हैं और कई वर्षों से लगातार अमरनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। उनके अनुसार बाबा बर्फानी के दर्शन करना उनके परिवार की आस्था और धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यात्रा में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव होता है।

Amarnath Yatra 2026

ज्ञानपुर से रवाना होने के बाद श्रद्धालु पहले बनारस पहुंचेंगे। वहां से ट्रेन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए आगे की यात्रा शुरू करेंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरी यात्रा में करीब 15 दिन का समय लगेगा, जिसमें दर्शन के साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जाने की योजना है। इस यात्रा का आयोजन ‘जय बाबा बर्फानी ग्रुप’ की ओर से किया गया।

ये लोग हुए शामिल

जत्थे में गौतम गुप्ता, नितिन गुप्ता, पवन, आशीष, अमित, मनीष, आदित्य, सौरभ, छोटू, विराट, सोनू, अनुज समेत कुल 14 श्रद्धालु शामिल हैं। रवाना होने से पहले परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सकुशल लौटने की प्रार्थना की।

Read More : UP Politics: ‘यह मेरा अंतिम आम महोत्सव है…’ दिनेश प्रताप सिंह के बयान से गरमाई सियासत, 2027 को लेकर तेज हुई अटकलें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?