Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा नगर की पुरानी बस्ती में रहने वाले युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का नाम आकाश रजक है। आकाश मथुरा वृंदावन यात्रा करके लौट रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से इसकी दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। आकाश अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर गया हुआ था लेकिन वापसी के दौरान कटनी रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया इस वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों से बातचीत के दौरान पता चला कि आकाश रजक 19 दिसंबर को अपने परिवार के साथ मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए गया था यात्रा पूरी करके सभी लोग ट्रेन में वापस लौट रहे थे इसी दौरान कटनी रेलवे स्टेशन पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें आकाश की जान चली गई।
ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा
यात्रा से वापस लौट के दौरान स्टेशन परिसर में ट्रेन की चपेट में आ जाने से आकाश बहुत ही गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही इस हादसे की सूचना उसके परिवार वालों को मिली परिवार सदमे में चला गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी गई वह तुरंत कटनी के लिए रवाना हो गए। रेलवे पुलिस ने इस घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाई शुरू की अब घटना के कारण की जांच हो रही है। हालांकि से प्रारंभिक तौर पर रेलवे हादसा माना जा रहा है जांच के बाद ही इस हादसे का कारण पता चल पाएगा।
आकाश की मौत से दौड़ी शोक की लहर
आकाश रजक की मृत्यु के बाद जब पेंड्रा में लोगों को इस हादसे की खबर पता चली तो पूरे क्षेत्र में जैसे मातम सा छा गया। मृतक के घर में लोगों को अन्य लोगों द्वारा सांत्वना दी जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाश परिवार का सहारा था लेकिन उसकी इस मौत के चलते पूरे परिवार में गहरा सदमा लग गया है और उनके ऊपर जैसे दुख का पहाड़ गिर गया है। आकाश की यह मौत बहुत ही दर्दनाक थी।
Read More:- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दी हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती, कहां – देश की बेटियां सुरक्षित नहीं





