Home » उत्तर प्रदेश » Kannauj Navodaya Vidyalaya में बच्चों के विरोध के बाद जागा प्रशासन, पेयजल और बिजली व्यवस्था दुरुस्त

Kannauj Navodaya Vidyalaya में बच्चों के विरोध के बाद जागा प्रशासन, पेयजल और बिजली व्यवस्था दुरुस्त

Kannauj Navodaya Vidyalaya : जवाहर नवोदय विद्यालय में खराब भोजन और अव्यवस्थाओं को लेकर बच्चों के विरोध के बाद अब प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार शुरू कर दिया है। अनौगी स्थित विद्यालय का जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ विद्यार्थियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि विद्यालय परिसर में ठंडे पानी के लिए केवल एक वाटर कूलर उपलब्ध था।

कई स्थानों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यार्थियों ने लो वोल्टेज की समस्या की भी जानकारी दी। बच्चों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल बेहतर करने के निर्देश दिए।

Kannauj Navodaya Vidyalaya

विद्यालय में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छह आरओ और दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाएंगे। इसके अलावा बिजली की समस्या से निपटने के लिए 250 किलोग्राम क्षमता का स्टेबलाइजर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की सुविधा के लिए चार नए वाटर कूलर विद्यालय पहुंच भी चुके हैं, जिन्हें जल्द परिसर में लगाया जाएगा। इससे पहले 13 अगस्त को विद्यालय के विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुए खुद को हॉस्टल के कमरों में बंद कर लिया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद डीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की निगरानी शुरू की। एक सप्ताह के भीतर उनका यह दूसरा दौरा है।

बच्चों से की मुलाकात

बच्चों के विरोध के बाद भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक भी दो दिन पहले विद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और विद्यालय स्टाफ को लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अभिभावकों के लिए उनके बच्चे सबसे महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उनकी सुविधाओं और सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। पूर्व सांसद ने विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा।

Read More : UP Politics: 2027 चुनाव से पहले केशव मौर्य का दावा, सपा का PDA फर्जी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?