Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक कई बार घर से निकलते समय हमें ऐसी चीज नजर आती है जिनका दिखाना बहुत शुभ होता है। ऐसे कई जीव-जंतु होते हैं जो हमें शुभ संकेत देते हैं। अगर हम घर से निकलते समय अगर इन चीजों को देखते हैं, तो ऐसे में हर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होता है और प्रकृति भी संकेत देती है कि आपके कार्य अच्छे से पूर्ण हो जाएंगे। यह शुभ संकेत आपके लिए कई ऐसी सूचनाओं लेकर आते हैं। जिससे कि पता चलता है कि आपका दिन अच्छा जाने वाला है और यह समय आपके लिए शुभ होने वाला है। कौन-कौन सी वास्तु ऐसी है जिसके दिखना शुभ माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
सारस का दिखना है शुभ संकेत
अगर आप घर से निकलते हैं और आपको सारस किसी डाली पर बैठा हुआ नजर आता है तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक इससे सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है और सारस शुभता और लंबी आयु का प्रतीक कहा जाता है।
बोलता हुआ तोता है शुभ संकेत
अगर आपके घर से निकलते समय सूखे हुए पेड़ पर बाई तरफ बोलता हुआ तोता दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि तोता ज्ञान और वाणी के साथ धन का प्रतीक माना जाता है। अगर आप ऐसे तोते को देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
नीलगाय, मोर और नेवला है शुभ संकेत
अगर आपको घर से निकलते समय नीलगाय या फिर मोर या नेवला दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इन तीनों का दिखाना सौभाग्य और सुरक्षा का प्रतीक होता है। उनके दिखाने से दिन भर के कार्यों में सफलता मिलती है और आपको सम्मान मिलता है।
बोलता हुआ गधा दिखना है शुभ संकेत
वास्तु के मुताबिक अगर आप घर से निकलते हैं और आपके घर से निकलते समय दाएं तरफ बोलता हुआ गधा नजर आता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके मन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और आपके जीवन में सब कुछ शुभ होता है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में हलचल देखने को मिली, जाने आज के ताजा भाव




