Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर में दिशाएं बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर आप इस दिशा से जुड़े वास्तु के नियमों को अपनाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा होगा अगर आप इस दिशा में कुछ चीज रखते हैं जो नहीं रखनी चाहिए तो ऐसे में पैसे और करियर के साथ नए मौके से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। मान्यता है कि उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा होती है इसीलिए इस दिशा में बहुत ही सोच समझकर कोई भी चीज रखनी चाहिए।
अगर आप उत्तर दिशा में कोई चीज रखते हैं तो ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझ कर कोई भी कार्य करना चाहिए। उत्तर दिशा में व्यवस्थित ढंग से कोई भी चीज रखना चाहिए जिससे कि जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्याएं उत्पन्न ना हो। आइए इस दिशा से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
उत्तर दिशा में भारी सामान ना रखें
वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा में कभी भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। कहां जाता है कि उत्तर दिशा में भारी फर्नीचर के साथ अलमारी या फिर सोफा लोहे का बना हुआ सामान भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आर्थिक समस्याओं के साथ-साथ करियर में ग्रोथ रुकने के चांसेस बनते हैं। इसीलिए गलती से भी ऐसे कार्य ना करें।
उत्तर दिशा में कचरा ना रखें
उत्तर दिशा में भूलकर भी कभी भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए कहा जाता है कि इस दिशा को साफ सुथरा रखना चाहिए। दिशा में गंदगी होती है तो घर में नेगेटिविटी फैलती है और कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इसीलिए गलती से भी उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखने की गलती ना करें।
उत्तर दिशा में टूटा शीशा ना रखें
उत्तर दिशा में गलती से भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में निराशा की भावना बनी रहती है और कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है कामों में दिक्कतें आती है और अच्छी चीजों के आगमन में बाधाए होने लगती है। इसलिए गलती से भी टूटा हुआ शीशा ना रखें।
Read More:- शनिवार के दिन करें हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ, जीवन के सभी संकट होंगे दूर





