Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य दरवाजे को लेकर करें यह तीन उपाय, जाने क्या कहता है वास्तुशास्त्र

वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य दरवाजे को लेकर करें यह तीन उपाय, जाने क्या कहता है वास्तुशास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपाय जो आपको जरूर करने चाहिए। अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और यह उपाय बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अगर आप मुख्य द्वार के इन उपायों को आजमाते हैं तो आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। वास्तु के मुताबिक यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इन उपायों को आजमाने से ऐसे कई बदलाव होंगे जो आपके जीवन के लिए बहुत बेहतर होंगे। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मुख्य द्वार पर साफ सफाई रखें

घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। घर का मुख्य द्वार कभी भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। खोलने बंद करते समय आवाज नहीं करना चाहिए और इस पर धूल मिट्टी जमी नहीं होनी चाहिए ऐसा करने से नेगेटिविटी घर में आती है। इसीलिए हमेशा घर के मुख्य दरवाजे को साफ सुथरा और चमकदार बनाए रखें।

मुख्य द्वार पर कचरा और जूते चप्पल ना रखें

घर में कभी भी मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा और चप्पल जूते नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कई तरह की रुकावटें और समस्याएं उत्पन्न होती है। इसीलिए हमेशा मुख्य द्वार के आसपास जूता-चप्पल और कूड़ेदान रखने से बचना चाहिए। घर में अगर पॉजिटिविटी चाहिए और घर का लुक अच्छा आना चाहिए। इसके लिए इन गलतियों से बचना चाहिए।

मुख्य द्वार के आसपास अंधेरा ना हो

घर के मुख्य द्वार के पास अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस बात का खास ख्याल रखें कि जहां मुख्य द्वार है वहां पर उजाला बना रहे। यहां पर अगर उजाला बना रहता है तो जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है और जीवन में सब कार्य शुभ होने लगते हैं।

Read More:- Nothing का नया तगड़ा स्मार्टफोन आ रहा बवाल मचाने, कम कीमत में जानदार कैमरा क्वालिटी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?