Home » राजनीति » Abhishek Banerjee ED Probe: कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में ईडी दफ्तर पहुंचे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, पूछताछ तेज

Abhishek Banerjee ED Probe: कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में ईडी दफ्तर पहुंचे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, पूछताछ तेज

Abhishek Banerjee ED Probe : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे कथित कैश-फॉर-स्कूल-जॉब घोटाले को लेकर पूछताछ की जा रही है। ईडी ने उन्हें 3 जून को समन जारी कर 15 जून दोपहर 12 बजे तक पेश होने का निर्देश दिया था। इसी के तहत वे एजेंसी के सामने उपस्थित हुए।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों की चार्जशीट में अभिषेक बनर्जी का नाम शामिल है। इससे पहले रविवार को भी वे एक अलग मामले में कोलकाता CID के सामने पेश हुए थे, जहां उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। उन्हें उस मामले में 16 जून को फिर से CID के सामने बुलाया गया है।

Abhishek Banerjee ED Probe

इसी बीच, 13 जून की देर रात कोलकाता पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई रात करीब 3 बजे की गई, जिसमें केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद थे। तलाशी अभियान लगभग चार घंटे तक चला और इस दौरान घर के हर हिस्से की जांच की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (PA) सुमित रॉय की तलाश के सिलसिले में की गई थी। हालांकि, कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। अभिषेक ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना उचित सूचना के उनके घर में घुसी और कई कमरों की तलाशी ली गई।

“जांच से नहीं भागा”

अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि वे हमेशा जांच एजेंसियों के सामने पेश हुए हैं और किसी भी जांच से कभी नहीं भागे। उन्होंने कहा कि यदि वे घर पर मौजूद नहीं थे, तो नोटिस किसी अन्य सदस्य को दिया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में बुलाए जाने से पहले उन्हें सूचना दी जानी चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम के बीच राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ 12 जून को कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए उनके बयान से सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

मामला लगातार जांच के घेरे में

कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम और अन्य जुड़े मामलों में जांच लगातार जारी है। ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं, जबकि राजनीतिक स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है।

Read More : Kanpur में हैलट अस्पताल में शुरू होगी मिनिमल एक्सेस सर्जरी यूनिट, मरीजों को मिलेगा हाईटेक इलाज का लाभ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?