AAP : Aam Aadmi Party ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा में अपने सांसद Raghav Chadha को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह Ashok Mittal को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पद से हटाए जाने के अगले दिन राघव चड्ढा ने सुबह 10 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर पार्टी के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके इस बयान को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।
राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में राज्यसभा में उठाए गए मुद्दों को दिखाया। इसमें पैटरनिटी लीव, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, मोबाइल डेटा लिमिट और न्यूनतम बैंक बैलेंस जैसे विषय शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने फ्लाइट में अतिरिक्त बैगेज चार्ज, पेपर लीक और वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाई थी।
AAP में बड़ा बदलाव
पार्टी के इस फैसले के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या राघव चड्ढा नाराज हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका वीडियो कई संकेत दे रहा है। वीडियो के आखिर में उन्हें संसद से बाहर निकलते हुए भी दिखाया गया है, जिससे चर्चाओं को और हवा मिली है। राज्यसभा में अब पार्टी के नए डिप्टी लीडर बने अशोक मित्तल ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
Silenced, not defeated
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
पार्टी ने बताया सामान्य प्रक्रिया
अशोक मित्तल ने यह भी साफ किया कि राघव चड्ढा को पद से हटाना कोई असामान्य बात नहीं है। उनके अनुसार, पार्टी में समय-समय पर जिम्मेदारियां बदली जाती रहती हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलती है और नेताओं को अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिलता है।
Read More : Smart Meter से बढ़ा बिल? इन तरीकों से करें खर्च कंट्रोल




