Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में ट्रेलर वाहन और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ में ट्रेलर वाहन और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के उरगा थाना अंतर्गत शारदा भारतमाला मार्ग पर स्कॉर्पियो और एक ट्रेलर वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी है वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर से काटकर निकलना पड़ा और अस्पताल के लिए रवाना कराया गया। जिनका प्राथमिक उपचार होने के बाद उनकी हालत को देखते हुए रायपुर में रेफर किया गया। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पुलिस पहुंच गई और इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

स्कॉर्पियो में थे तीन युवक सवार

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे जो रायपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। उरगा के पास दोनों वाहन में जोरदार टक्कर हो गई जिसके बाद एक युवक की मौत हो गई जिसका नाम अरुण कुमार यादव है जो की 27 वर्षीय युवक था यह झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का रहने वाला है। वहीं घायल युवक जिसकी 26 साल उम्र है वह चंद्र प्रकाश यादव रायपुर निवासी है और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू सेमरा धमतरी निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया दोनों की हालत बहुत ही गंभीर है इसे देखते हुए रेफर कर दिया गया हैं।

3 साल पहले हुई थी मृतक की शादी

रायपुर से कोरबा आते समय या घटना हुई इस हादसे में अरुण कुमार यादव की मृत्यु हो गई जो कि बीते 2 सालों से रायपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। इसके अलावा छुट्टी के दौरान वह ग्रह ग्राम जाया करता था। अरुण कुमार की शादी को 3 साल ही हुए और एक छोटा बच्चा भी है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों का अस्पताल के लिए रवाना करवा दिया गया था।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में हलचल देखने को मिली, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?