Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर पर शिखर पर लगा नया ध्वज, श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर पर शिखर पर लगा नया ध्वज, श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में नया ध्वज लगाया गया। मंदिर के शिखर पर नया ध्वज लगाया गया इस बात की जानकारी श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार को बताई गई। जानकारी के मुताबिक इस दौरान इस मंदिर में कई श्रद्धालु मौजूद थे जो इस पल के साक्षी बने। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर इस दौरान भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजा परिवर्तन किया गया।

इस ध्वजा परिवर्तन को पूरे विधि विधान के साथ आरोहित किया गया और इस बात की जानकारी शुक्रवार को ट्रस्ट की तरफ से सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास सूचना ग्रुप में दी गई।

श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी

मंदिर व्यवस्था से जुड़े सभी विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे का कहना है की परंपरा के मुताबिक विशेष अवसरों पर मंदिर के ध्वज को हमेशा ही बदला जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कई श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने और यहां पर श्री राम के उद्घोष के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न किया गया। लोगों को इस पल का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

द्रौपदी मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना

इस शुभ अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी यहां मौजूद थी और उन्होंने भव्य राम मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना की जिसके बाद उन्होंने यंत्र की प्रथम आरती भी उतारी। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष और शंख ध्वनि के साथ घंटों की नाद से पूरा परिसर गूंज उठा।

मंदिर के दूसरे तल पर अभिजीत मुहूर्त सुबह के लगभग 11:17 पर है। इस दौरान श्री राम यंत्र का पूजन करने के बाद राष्ट्रपति प्रथम लाल पर पहुंची और राम परिवार की आरती भी उतारी। श्री राम यंत्र स्थापना के साथ राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद थे।

Read More:- बद्रीनाथ धाम ढका 2 फीट बर्फ की चादर से, लगातार जारी है बर्फ का सिलसिला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?