Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार की रात को लगभग 12:00 बजे के आसपास शहर के मध्य स्थित घंटा घर कई भवन के पास आधी रात को बिजली के खंबे में अचानक शार्ट सर्किट हो गया जिसकी वजह से आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लग गई और इसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों में। खड़े खंभे के ठीक नीचे एक कर खड़ी थी जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग से बचा लिया। वरना कार भी आग की चपेट आ जाती।
पुलिस और बिजली विभाग को दी गई सूचना
जैसे ही यह घटना हुई आसपास के लोगों ने फटाफट 112 डायल करके सिविल लाइन थाना पुलिस और बिजली विभाग को इस बात की जानकारी दे दी। बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा लेकिन इस बीच स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग को बुझा दिया। इससे बहुत बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
आग बुझाने के बाद में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। गर्मी के मौसम में बिजली गोल होने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा जब कुछ लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने साफ कह दिया की रात में उनकी ड्यूटी नहीं होती जिससे लोगों में भारी गुस्सा नजर आया और वह आकर्षित हो गए।
लोगों ने लगाए बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
इस घटना के बाद यहां के स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को बहुत ही गंभीर बताते हुए कहा कि अगर समय पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच जाते तो आग पर तुरंत नियंत्रण मिल सकता था लोगों को अंधेरे में घंटो नहीं बिताने पड़ते इनका कहना है कि विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बच सके। पुलिस ने मौके पर परीक्षण कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई उसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई इस लापरवाही का जवाब भी मांगा गया।
Read More:- आज गंगा जी की विग्रह डोली होगी मुखवास से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, चार धाम यात्रा का होगा आगाज





