Home » उत्तराखंड » चमोली में पोखरी से मादा भालू को वन विभाग द्वारा पकड़ा गया, ग्रामीणों को मिली राहत

चमोली में पोखरी से मादा भालू को वन विभाग द्वारा पकड़ा गया, ग्रामीणों को मिली राहत

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के चमोली में एक भालू जिसके द्वारा कई लोगों पर हमले किए गए है। पिछले कई दिनों से भालू के हमले की खबरें जोरों शोरों से चल रही थी। लोगों के मन में डर भरा हुआ था। भालू के आतंक से लोग बहुत ही परेशान थे। चमोली में चल रही इन घटनाओं के चलते लोगों के मन में दहशत की भावना भर गई थी। लोगों के मन में लगातार भालू के हमले का खतरा बना हुआ था। इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद भालू को पकड़ लिया गया।

भालू को पोखरी में पकड़ा गया

पिछले कई दिनों से चमोली में भालू का आतंक मचा हुआ था ऐसे में लोगों के मन में डर बना हुआ था कि भालू कब कहां से आकर हमला कर दे। लेकिन चमोली में वन विभाग की टीम ने आकर पोखरी के भिकोना गांव के पास एक 6 साल के मादा भालू को ट्रेंकुलाइज करके पिंजरे में बंद कर दिया। भालू के पकड़े जाने के बाद में लोगों ने राहत की सांस ली। अब लोगों में भालू का डर खत्म हो चुका है।

भालू प्रभावित क्षेत्रों में तीन सदस्य टीम घूम रही

कई भालू प्रभावित क्षेत्रों में तीन सदस्यीय टीम घूम रही है। प्रमुख वन संरक्षण रंजन कुमार मिश्रा के निर्देश देने के बाद देहरादून चिड़ियाघर की एक तीन सदस्य टीम भालू से प्रभावित क्षेत्रों में घूम रही है। ऐसे में हाल ही में यानी की शुक्रवार को रात के समय करीब 2:00 बजे एक भालू को जो की 6 वर्षीय भालू है। इसे ट्रेंकुलाइज करके पकड़ा गया है। इस भालू ने कई लोगों पर हमला किया था। जिसके चलते लोगों में दहशत फैली हुई थी। अब भालू के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

Read More:- छत्तीसगढ़ के भर्रीढांड में दो बाइक की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत अन्य 3 गंभीर रूप से घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?