Home » अंतरराष्ट्रीय » Bangladesh में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगी रोक, कोर्ट ने दिए निर्देश

Bangladesh में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगी रोक, कोर्ट ने दिए निर्देश

Bangladesh Social Media Ban

Bangladesh Social Media Ban : बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर बांग्लादेश में अहम कदम उठाया गया है। वहां की अदालत ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को अनिवार्य अंतरिम दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया है।

Bangladesh Social Media Ban

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के हाई कोर्ट डिवीजन ने रविवार को एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अखबार ‘प्रथम आलो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में सरकार की ओर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय नीति नहीं बनाए जाने का मुद्दा उठाया गया था।

Bangladesh Social Media Ban

न्यायमूर्ति सिकदर महमूदुर रजी और न्यायमूर्ति फातिमा अनवर की पीठ ने डाक एवं दूरसंचार विभाग के सचिव और बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग (BTRC) के अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने को कहा है।

इसके साथ ही अदालत ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, बाल मनोवैज्ञानिकों, बाल रोग विशेषज्ञों और कानूनी जानकारों की एक स्वतंत्र समिति बनाने का निर्देश दिया है। यह समिति जांच करेगी कि सोशल मीडिया पर एल्गोरिदम के जरिए बच्चों को दिखाए जाने वाले कंटेंट का उनके व्यवहार और विकास पर क्या प्रभाव पड़ता है।

सेहत और विकास पर चिंता

समिति यह भी देखेगी कि कंटेंट सुझाने वाली तकनीक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और उनकी पहुंच को किस तरह प्रभावित करती है। उसे अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी। इसके निष्कर्षों के आधार पर आगे जरूरी नियम और उपाय तय किए जा सकते हैं।

दुनियाभर में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक सेहत और विकास पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। कई देश उम्र के आधार पर बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने और उन्हें नुकसानदेह ऑनलाइन सामग्री से बचाने के लिए नियमों पर विचार कर रहे हैं।

REad More : US Democrats Victory: अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा, 258 सीटों के साथ तीन दशक का रिकॉर्ड बनाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?