Home » अंतरराष्ट्रीय » US Democrats Victory: अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा, 258 सीटों के साथ तीन दशक का रिकॉर्ड बनाया

US Democrats Victory: अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा, 258 सीटों के साथ तीन दशक का रिकॉर्ड बनाया

US Democrats Victory

US Democrats Victory : अमेरिका की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल की है। पार्टी की सीटों की संख्या 258 तक पहुंच गई है, जिसे पिछले तीन दशकों में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत बताया जा रहा है। इस नतीजे के साथ डेमोक्रेट्स ने 2018 के अपने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

US Democrats Victory

बता दें कि रविवार को उत्तरी कैरोलिना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार चक हबर्ड ने रिपब्लिकन सांसद वर्जीनिया फॉक्स को हराया। मतों की दोबारा गिनती के बाद हबर्ड की जीत की पुष्टि हुई। उन्होंने महज 330 वोटों के अंतर से चुनाव अपने नाम किया। इसके साथ ही डेमोक्रेट्स की कुल सीटें 258 हो गईं।

US Democrats Victory

डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस चुनाव में अब तक 44 सीटों का इजाफा किया है। इससे पहले 2018 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान हुए मध्यावधि चुनाव में पार्टी ने 40 सीटें बढ़ाई थीं। इस बार का आंकड़ा उससे भी आगे निकल गया है। 435 सदस्यों वाले सदन में अभी चार सीटों के नतीजे घोषित होने बाकी हैं। रिपब्लिकन पार्टी के खाते में कम से कम 173 सीटें जाने की संभावना है।

डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने पार्टी की उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जताई। उन्होंने इसे अमेरिकी कांग्रेस में इस सदी का किसी भी पार्टी का सबसे बड़ा बहुमत बताया। न्यूयॉर्क का प्रतिनिधित्व करने वाले जेफ्रीज नए सदन में हाउस स्पीकर की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे हैं।

बढ़ेगी संसदीय निगरानी

चुनाव परिणामों के बाद अमेरिका में विभाजित सरकार की स्थिति बन गई है। डेमोक्रेट्स का सीनेट पर नियंत्रण है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने रहेंगे। ऐसे में व्हाइट हाउस और संसद के बीच नीतिगत मतभेद सामने आ सकते हैं।

डेमोक्रेट्स ने अगले 100 दिनों के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी का जोर महंगाई और आम लोगों के जीवन-यापन की बढ़ती लागत से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन के फैसलों और कामकाज की संसदीय जांच तथा निगरानी बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है।

Read More : SP Congress Alliance: यूपी में सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी 2027 का चुनाव, सीटों के फॉर्मूले पर दिल्ली में मंथन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?