Home » राजनीति » SP Congress Alliance: यूपी में सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी 2027 का चुनाव, सीटों के फॉर्मूले पर दिल्ली में मंथन

SP Congress Alliance: यूपी में सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी 2027 का चुनाव, सीटों के फॉर्मूले पर दिल्ली में मंथन

UP Politics

SP Congress Alliance : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। दोनों दलों ने साथ चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। अब सबसे अहम सवाल यह है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और किन विधानसभा क्षेत्रों में कौन अपना उम्मीदवार उतारेगा।

UP Politics

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं ने सीटों के तालमेल को लेकर पहली बैठक की। बातचीत कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई। बैठक के बाद कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने स्पष्ट किया कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। हालांकि, सीटों का अंतिम बंटवारा अभी बाकी है।

SP Congress Alliance

सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव, इकरा चौधरी, राजीव राय और श्यामलाल पाल चर्चा में शामिल हुए। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद ने हिस्सा लिया। पहले दिन की बातचीत संक्षिप्त रही, लेकिन दोनों पक्षों ने आगे चर्चा जारी रखने पर सहमति जताई। कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, इस पर आराधना मिश्रा ने कोई संख्या बताने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन और सीटों का बंटवारा संबंधित क्षेत्र में जीत की संभावना को देखकर किया जाएगा।

दोनों पार्टियों का साझा मकसद बीजेपी को हराकर प्रदेश में सरकार बनाना है। बैठक जल्दी खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास होने पर बातचीत के लिए बहुत ज्यादा शब्दों की जरूरत नहीं होती। उनके मुताबिक, दोनों दलों के बीच भरोसा कायम है।

फिर बैठेंगे नेता

सीटों पर सहमति बनाने के लिए दोनों पार्टियों के प्रतिनिधि मंगलवार और बुधवार को दोबारा चर्चा करेंगे। इन बैठकों में विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय समीकरण, संगठन की स्थिति और उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन 2027 में उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों दलों ने मिलकर बीजेपी का मुकाबला किया था और विधानसभा चुनाव में भी इसी एकजुटता के साथ उतरेंगे।

REad More : UP Politics 2027: BJP का 86 लाख नए वोटर जोड़ने का प्लान, SIR के बीच बूथ स्तर पर शुरू किया अभियान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?