Home » स्पोर्ट्स » Suryakumar Yadav ने मैदान पर लौटते ही मचाया तूफान, 21 गेंदों में ठोक दिए 60 रन

Suryakumar Yadav ने मैदान पर लौटते ही मचाया तूफान, 21 गेंदों में ठोक दिए 60 रन

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए अपने पुराने आक्रामक अंदाज की झलक दिखाई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

Suryakumar Yadav

बता दें कि मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। मुंबई को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने बेहद तेजी से हासिल कर लिया।

Suryakumar Yadav

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को अंगक्रश रघुवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 13 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं हार्दिक तोमर ने 16 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे बल्लेबाज ने 24 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम की रन गति को बनाए रखा। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल थे।

21 गेंदों में जड़ें अर्धशतक

मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथे नंबर पर उतरते ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 285.71 रहा। शिवम दुबे ने भी पांच गेंदों में 13 रन बनाकर जीत की प्रक्रिया को और तेज कर दिया। उन्होंने अपनी छोटी पारी में दो छक्के लगाए।

13.1 ओवर में मुंबई ने हासिल किया लक्ष्य

मुंबई ने 13.1 ओवर में ही 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सूर्या की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब आगामी मुकाबलों में भी उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी। अगले साल होने वाले आईपीएल से पहले यह पारी उनके और मुंबई इंडियंस के लिए अहम मानी जा सकती है।

Read More : Vaibhav Sooryavanshi ने 15 साल की उम्र में रचा इतिहास, T20 कप्तानी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?