Home » उत्तर प्रदेश » Anant Singh बेटी की शादी का कार्ड देने पहुंचे यूपी, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश; BJP विधायक ने की तारीफ

Anant Singh बेटी की शादी का कार्ड देने पहुंचे यूपी, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश; BJP विधायक ने की तारीफ

Anant Singh

Anant Singh : बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह किसी राजनीतिक बयान या चुनावी गतिविधि को लेकर नहीं, बल्कि अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने उत्तर प्रदेश पहुंचे। चंदौली जिले में उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान बुलडोजर से फूल बरसाए गए और बड़ी संख्या में समर्थक व परिचित उनके स्वागत के लिए पहुंचे।

Anant Singh

अनंत सिंह ने चंदौली की सैयदराजा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुशील सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। मुलाकात के बाद सुशील सिंह ने अनंत सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा और मजबूत आदमी बताया।

Anant Singh

अनंत सिंह के पहुंचने पर स्वागत की तैयारियां की गई थीं। सुशील सिंह ने बताया कि अनंत सिंह के आने की जानकारी मिलने पर उनके चाहने वाले और मित्र भी स्वागत के लिए पहुंच गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि अनंत सिंह उनके विधानसभा क्षेत्र से होकर प्रयागराज जा रहे थे। सुशील सिंह ने अनंत सिंह की ओर से दिया गया शादी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया और समारोह में शामिल होने की बात कही। उत्तर प्रदेश पहुंचने पर अनंत सिंह से जब यहां के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “खूब बढ़िया लगा, खूब बढ़िया।” उन्होंने स्वागत करने पहुंचे लोगों का आभार भी जताया। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

25 नवंबर को होगी बेटी की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है। बिहार के मोकामा स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह की तैयारियां चल रही हैं। शादी का निमंत्रण देने के लिए अनंत सिंह अलग-अलग लोगों और राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनंत सिंह बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से भी जाना जाता है। मोकामा की राजनीति में उनका परिवार लंबे समय से प्रभावशाली रहा है और वह कई बार इस सीट से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

Read More : CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा शेड्यूल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?