CBSE Board Exam 2027 : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने इस बार परीक्षा से 101 दिन पहले ही पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
इस साल 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षा देंगे। बोर्ड के अनुसार, सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। डेटशीट तैयार करते समय छात्रों के विषय चयन और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।
CBSE Board Exam 2027
CBSE ने बताया कि डेटशीट तैयार करने से पहले 40 हजार से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का विश्लेषण किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी विद्यार्थी के दो प्रमुख विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े। जिन विषयों को छात्र अक्सर एक साथ चुनते हैं, उनके पेपरों के बीच पर्याप्त अंतर रखने की कोशिश की गई है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय कई जरूरी पहलुओं पर ध्यान दिया है।
रखकर बनी डेटशीट
- 10वीं और 12वीं के प्रमुख विषयों के बीच तैयारी के लिए पर्याप्त गैप रखा गया है।
- 12वीं के विद्यार्थियों की संभावित प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखा गया है।
- परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या और बैठने की क्षमता का संतुलन बनाया गया है।
- स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक गैरमौजूदगी न रहे, इसका भी ध्यान रखा गया है, ताकि नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो।
शुरू होंगे सभी पेपर
CBSE के नोटिस के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। बोर्ड ने स्कूलों से मिले विद्यार्थियों के विषय संबंधी प्रमाणित डेटा के आधार पर डेटशीट तैयार की है। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने और कमजोर विषयों पर अतिरिक्त समय देने का मौका मिलेगा।
Read More : White House Diwali: ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ मनी दिवाली, भारतीय मूल के लोगों ने भेंट की हनुमान चालीसा




