Puducherry Bypoll Result 2026 : पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) ने जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार अशोक आनंद ने कांग्रेस प्रत्याशी ई. विनायगम को बड़े अंतर से हराया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के दौरान अशोक आनंद ने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बना ली थी। इसके बाद जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी, उनकी स्थिति मजबूत होती गई। थट्टानचावड़ी सीट पर छह अक्टूबर को मतदान हुआ था।
इस उपचुनाव में AINRC के अशोक आनंद को भाजपा और AIADMK का समर्थन मिला था। वहीं, कांग्रेस ने ई. विनायगम, डीएमके ने के. सेतु सेल्वम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ए.एम. सलीम को चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि मुख्य मुकाबला अशोक आनंद और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच देखने को मिला।
Puducherry Bypoll Result 2026
मतगणना के लिए आठ टेबल लगाई गई थीं और ईवीएम के वोटों की गिनती चार राउंड में की गई। पहले राउंड में ही अशोक आनंद को 3,209 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के ई. विनायगम को 1,222 वोट प्राप्त हुए। इस तरह शुरुआती चरण में एनआर कांग्रेस उम्मीदवार ने 1,987 वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड में भी अशोक आनंद की बढ़त बनी रही। मतगणना आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस उम्मीदवार के लिए अंतर कम करना मुश्किल होता गया। चौथे राउंड तक पहुंचते-पहुंचते एनआर कांग्रेस की जीत की तस्वीर साफ हो गई। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अशोक आनंद ने कांग्रेस प्रत्याशी को 8,474 वोटों के अंतर से हराया है।
VIDEO | Puducherry: Ruling AINRC wins Thattanchavady bypoll; party nominee Ashok Anand defeats E Vinayagam of Congress by over 8,400 votes, supporters celebrate victory.
#PuducherryBypollResult #AINRC
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/65WXxCBHJ9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026
सत्ताधारी गठबंधन सरकार
इस उपचुनाव को पुडुचेरी की सत्ताधारी गठबंधन सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की पार्टी AINRC ने भाजपा और AIADMK के समर्थन के साथ चुनाव लड़ा था। दूसरी तरफ कांग्रेस और डीएमके ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। ऐसे में इस सीट के परिणाम पर राज्य के राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई थी। थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में मंगलम और थट्टानचावड़ी दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद एक सीट छोड़ने के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा।
#WATCH | Puducherry | All India N.R. Congress workers celebrate as their leader Ashok Anand leads in Thattanchavady (Puducherry) Assembly by-polls results, as per early ECI trends https://t.co/QdsOcnDog2
— ANI (@ANI) October 9, 2026
सुरक्षा के इंतजाम
6 अक्टूबर को हुए मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। चुनाव से पहले प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए थे। मतगणना के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई और निर्धारित राउंड के अनुसार वोटों की गिनती पूरी की गई।
VIDEO | Puducherry: Vote counting underway for the Thattanchavady Assembly bypoll, with EVM votes being counted in four rounds across eight tables.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/dv2oG8oR00
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026
थट्टानचावड़ी में मिली जीत से एनआर कांग्रेस को राजनीतिक मजबूती मिली है। वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए यह परिणाम चुनावी रणनीति की समीक्षा का अवसर बन सकता है। फिलहाल, सभी की नजर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होने वाले अंतिम प्रमाणित आंकड़ों पर है।
Read More : Tamil Nadu Politics: ‘फिल्म की शूटिंग छोड़िए और एक्शन लीजिए’, CM विजय पर पर एमके स्टालिन का पलटवार





