Nana Patekar Death : हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा के डोना पाउला स्थित घर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर है।
गोवा के मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह अस्पताल लाया गया था। उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में मेडिकल-लीगल प्रक्रिया शुरू की गई है और मौत के सटीक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
Nana Patekar Death
नाना पाटेकर के अंतिम कुछ घंटों को लेकर भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज भेजकर तबीयत खराब होने की बात कही थी। हालांकि दोस्त ने उस समय मैसेज नहीं देखा। बाद में संपर्क होने पर वह सुबह करीब 4 बजे नाना के घर पहुंचे। उस समय अभिनेता को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। इसके बाद केयरटेकर की मदद से मेडिकल सहायता बुलाई गई। जब तक डॉक्टरों की टीम पहुंची, नाना की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
इन्होंने किया शोक व्यक्त
नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्म और राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने उनके अभिनय और भारतीय सिनेमा में योगदान को याद किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनके साथ फिल्म ‘वेलकम’ और ‘हाउसफुल 5’ में काम करने की यादें साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी। रितेश देशमुख और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
श्री नाना पाटेकरजी हांचे अभिनयातले वेगळेपण, तीव्रता आनी प्रभावी व्यक्तिमत्त्व हे थोड्याच कलाकारां कडेन आशिल्ले. नाना पाटेकर हाणी आपल्या दरेका भुमिकेंत तुस्त करपासारकी भौमुखी प्रतिभा आनी सृजनशीलताय हाडली तशेच आमकां पिळग्यान पिळग्यो याद उरतली, अशी पात्रां तांणी सिनेमामळार साकारली. उक्त्या आनी सरळ विचारांचो व्यक्ती म्हूण तांची वळख आशिल्ली. आपल्याक जे दिसता ते विचार नाना पाटेकर स्पष्टपणान परगटायील्ले.
हिंदी आनी मराठी सिनेमांत नाना पाटेकर हांचें योगदान, भौव मोलादीक आशिल्लें. तांच्या मरणाक लागून, जाल्ले रितेपण कोणूच भरून काडपाक शकना. तांचे कुटुंब, इश्ट आनी असंख्य चाहत्यांच्या दु:खात आमी तांचे वांगडा आसात. ॐ शांति.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2026
फिल्मी करियर
नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें खास पहचान 1989 में आई फिल्म ‘परिंदा’ से मिली, जिसमें उन्होंने अन्ना का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद 1994 की फिल्म ‘क्रांतिवीर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। गंभीर किरदारों के अलावा नाना पाटेकर ने कॉमेडी में भी अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ में उनका उदय शेट्टी का किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। बाद में वह ‘वेलकम बैक’ में भी इसी भूमिका में दिखाई दिए। मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया।
एक देशभक्त, एक समाजसेवक, एक मजबूत कलाकार, मेरे मित्र श्री नाना पाटेकर जी को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पण करता हूँ 🙏🏽 https://t.co/Bn9OwgMVDJ
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 8, 2026
The passing of veteran actor Nana Patekar is an irreparable loss to Indian cinema.
Few actors possessed his extraordinary versatility and intensity. He could make audiences laugh with impeccable comic timing, yet in films like Ankush, Prahaar, and Krantiveer he brought a rawness and gravitas that made every character unforgettable. His voice, presence and ability to inhabit completely different worlds made him truly unique.
Nana Patekar was not merely an actor; he was an institution in himself. His remarkable contribution to Indian cinema will continue to inspire generations.
My heartfelt condolences to his family, friends and countless admirers. May his soul rest in peace. Om Shanti!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 8, 2026
भारतीय सेना से भी खास जुड़ाव
नाना पाटेकर का भारतीय सेना से भी खास जुड़ाव रहा। फिल्म ‘प्रहार’ की तैयारी के दौरान उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण लिया था। कारगिल युद्ध के समय भी उनके सेना के जवानों के बीच पहुंचने की खबरें सामने आई थीं। अभिनय के अलावा वह किसानों की सहायता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे। उनकी नाम फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के कई जरूरतमंद परिवारों के लिए काम किया। भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए नाना पाटेकर को साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अपने दमदार संवाद, अलग अभिनय शैली और यादगार किरदारों के कारण उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। उनके निधन के साथ हिंदी और मराठी सिनेमा ने अपना एक महत्वपूर्ण कलाकार खो दिया है।
अक्षय कुमार ने जताया दुख
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड के कलाकार भी दुखी हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके साथ फिल्म ‘वेलकम’ और ‘हाउसफुल 5’ में काम करने की यादें साझा कीं। एक्टर अक्षय कुमारने X पर पोस्ट किया, “नाना जी के गुज़रने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी। वह आवाज़, वह गहराई, हर परफॉर्मेंस में वह ईमानदारी… उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और अपना था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूँ कि हमें ‘वेलकम’ और हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूँगा। नाना जी सच में बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
Really saddened by the news of Nana ji’s passing.
He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own.
I feel fortunate that we got to work together in Welcome, and then again more recently in Housefull 5. There are so many memories from those sets that I’ll always hold close.
Nana ji was truly one of a kind. It’s hard to believe you’re gone.
Thank you for all the memories. You will be missed more than words can say. 🙏— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 8, 2026
Read More : Delhi में ‘कॉकरोचों’ से सवाल पूछना पड़ा भारी, पत्रकार Naveen Chauhan के पीछे दौड़ी भीड़; बताई आपबीती






