Home » उत्तराखंड » Pension को लेकर धामी सरकार का बड़ा कदम, आधार न बनने पर भी मिलेगा भुगतान

Pension को लेकर धामी सरकार का बड़ा कदम, आधार न बनने पर भी मिलेगा भुगतान

Pension

Pension Scheme Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की अगस्त 2026 की किस्त का वन-क्लिक के जरिए भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 147 करोड़ 5 लाख 51 हजार रुपये की पेंशन राशि ट्रांसफर की गई। अगस्त महीने में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है।

Pension

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

Pension Scheme Uttarakhand

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान कर रही है। पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और लाभार्थी केंद्रित बनाने के साथ अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं के दायरे में लाने पर जोर दिया जा रहा है।

धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया जाए, जिनका किसी कारण से आधार नहीं बन पा रहा है। ऐसे लोगों के लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आधार से जुड़ी समस्या के कारण कोई पात्र व्यक्ति पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।

लाभार्थियों को मिला पैसा

प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं के कुल 9,91,914 लाभार्थियों के लिए 147 करोड़ 5 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। 2,14,711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत हैं। 7,77,203 लाभार्थी राज्य स्तर की योजनाओं के अंतर्गत शामिल हैं। अगस्त की पेंशन राशि में करीब 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश और 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश के रूप में शामिल हैं।

देखें लिस्ट

पेंशन योजना नए लाभार्थी
वृद्धावस्था पेंशन 3,945
विधवा पेंशन 1,000
दिव्यांग पेंशन 416
किसान पेंशन 106
परित्यक्ता पेंशन 23
भरण-पोषण अनुदान 115
कुल 5,605

अगस्त महीने में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 5,605 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 3,945 नए लाभार्थी वृद्धावस्था पेंशन के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि राज्य के हर पात्र जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंच सके।

Read More : Janmashtami पर मथुरा पहुंचे CM योगी, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- “ब्रजभूमि को बनाएंगे भव्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?