Home » स्पोर्ट्स » IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल, T20-वनडे-टेस्ट की देखें तारीखें

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल, T20-वनडे-टेस्ट की देखें तारीखें

IND vs NZ

IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम 2026 के आखिर में न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाएगी। अक्टूबर से दिसंबर तक चलने वाले इस दौरे में दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट, तीनों फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। कुल 12 मैचों का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में घरेलू मैदान पर सबसे बड़े दौरों में से एक होगा। भारतीय टीम इससे पहले 2008-09 और 2019-20 में न्यूजीलैंड में तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेल चुकी है। दौरे की शुरुआत टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी।

India vs New Zealand

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 22 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज के मुकाबले वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में आयोजित किए जाएंगे। यह चरण दोनों टीमों के लिए वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले तैयारियों का अहम मौका होगा।

IND vs NZ

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा। इसके बाद मुकाबले वेलिंगटन, हैमिल्टन और तौरंगा में खेले जाएंगे। 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज भारतीय टीम के लिए खास महत्व रखती है। न्यूजीलैंड दौरे का सबसे अहम हिस्सा दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर 2026 तक वेलिंगटन के सेलो बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में होगा। दोनों मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होंगे। न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी परिस्थितियां भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा लेंगी।

रोहित और विराट पर भी रहेंगी नजरें

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज दोनों दिग्गजों के लिए अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने का अहम मंच बन सकती है। 2027 वनडे विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं की नजर भी उनके प्रदर्शन पर रहेगी। हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने विश्व कप टीम में दोनों की जगह को लेकर अभी कोई पक्की बात नहीं कही है।

होगी बड़ी टेस्ट भिड़ंत

न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौटेगी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 21 से 25 जनवरी 2027 तक नागपुर में होगा। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे। पांचवां टेस्ट 27 फरवरी से 3 मार्च 2027 तक अहमदाबाद में प्रस्तावित है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार होने वाली टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम होंगी।

श्रीलंका के खिलाफ हालिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 1-0 से जीती है। अब न्यूजीलैंड की तेज परिस्थितियों और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट में प्रदर्शन से भारत की WTC फाइनल की दावेदारी काफी हद तक तय हो सकती है।

IND vs NZ T20I 2026 series full schedule

Date Match Venue NZT IST
Thu, Oct 22 1st T20I Hagley Oval, Christchurch 8:00 PM 1:30 PM
Sat, Oct 24 2nd T20I Hagley Oval, Christchurch 8:00 PM 1:30 PM
Tue, Oct 27 3rd T20I Hnry Stadium, Wellington 8:00 PM 1:30 PM
Fri, Oct 30 4th T20I Eden Park, Auckland 8:00 PM 1:30 PM
Sun, Nov 01 5th T20I Seddon Park, Hamilton 8:00 PM 1:30 PM

IND vs NZ ODI 2026 series full schedule

Date Match Venue NZT IST
Wed, Nov 04 1st ODI Eden Park, Auckland 3:00 PM 6:30 AM
Sat, Nov 07 2nd ODI Hnry Stadium, Wellington 3:00 PM 6:30 AM
Tue, Nov 10 3rd ODI Seddon Park, Hamilton 3:00 PM 6:30 AM
Fri, Nov 13 4th ODI Bay Oval, Tauranga 3:00 PM 6:30 AM
Sun, Nov 15 5th ODI Bay Oval, Tauranga 3:00 PM 6:30 AM

IND vs NZ Test 2026 series full schedule

Dates Match Venue NZT IST
Thu, Nov 19 – Mon, Nov 23 1st Test Cello Basin Reserve, Wellington 11:00 AM 3:30 AM
Fri, Nov 27 – Tue, Dec 01 2nd Test Hagley Oval, Christchurch 11:00 AM 3:30 AM

Read More : India vs New Zealand Test: इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, जानें संभावित Playing-11

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?