Home » स्पोर्ट्स » IND vs SL 2nd Test: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, कुलदीप बाहर; सारांश जैन का डेब्यू

IND vs SL 2nd Test: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, कुलदीप बाहर; सारांश जैन का डेब्यू

IND vs SL 2nd Test : कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किए हैं। भारतीय टीम में कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है। टॉस के दौरान शुभमन गिल ने बताया कि कुलदीप यादव को संक्रमण हुआ है, जिसके चलते वह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

उनकी अनुपस्थिति में सारांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला है। भारतीय टीम ने इसके अलावा अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।

IND vs SL 2nd Test

कामिल मिसारा और पसिंदु सूर्याबंदारा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। कामिल मिसारा इस मुकाबले से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं। वहीं सूर्याबंदारा ने पिछले मैच में कनकशन विकल्प के तौर पर टेस्ट डेब्यू किया था। पसिंदु सूर्याबंदारा को पिछले मुकाबले में दिनेश चंडीमल के चोटिल होने के बाद कनकशन खिलाड़ी के रूप में उतारा गया था। इस मैच में चंडीमल टीम का हिस्सा नहीं हैं। श्रीलंका ने उनकी जगह सूर्याबंदारा को बनाए रखा है।

भारत की प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग-11

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, कामिल मिसारा, कामिंडू मेंडिस, सोनल दिनुशा, पसिंदु सूर्याबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो और लाहिरु कुमारा।

Raed More : Tamil Nadu में भ्रष्टाचार की फाइलों पर घमासान, उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय को दी चुनौती

Read More : US-Canada के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप के 50% टैरिफ पर भड़के PM कार्नी; दिया करारा जवाब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?