Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow में ‘सेहत साथी सेवा शिविर’, 197 मरीजों का मुफ्त इलाज

Lucknow में ‘सेहत साथी सेवा शिविर’, 197 मरीजों का मुफ्त इलाज

Lucknow News : लखनऊ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बोरा फाउंडेशन और सेवा हॉस्पिटल की ओर से अलीगंज के सेक्टर सी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास ‘सेहत साथी सेवा शिविर’ लगाया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाएं वितरित कीं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में कुल 197 मरीजों की जांच की गई। इनमें 112 पुरुष और 85 महिलाएं शामिल रहीं। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

5 लोगों को मिले चश्मे

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नेत्र जांच की सुविधा भी दी गई। इस दौरान पांच लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मे उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा 17 लोगों का ब्लड प्रेशर और 14 लोगों की ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की गई। चिकित्सकों के अनुसार, शिविर में सबसे अधिक मरीज मौसम बदलने के कारण होने वाली बीमारियों से परेशान मिले। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के अलावा जोड़ों, पैरों और कंधों में दर्द की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को बीमारी से बचाव और उपचार को लेकर जरूरी सलाह दी।

आयुष्मान कार्ड की जांच

शिविर में पहुंचे लोगों के आयुष्मान कार्ड भी जांचे गए। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानियों और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

Read More : Parshwanath Moksha Kalyanak: 23 किलो के निर्वाण लाडू की भव्य शोभायात्रा, जैन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?