Home » उत्तर प्रदेश » Jageshwar Dham में आज 309वें दंगल का महासंग्राम, विदेशी पहलवान भी दिखाएंगे दम

Jageshwar Dham में आज 309वें दंगल का महासंग्राम, विदेशी पहलवान भी दिखाएंगे दम

Jageshwar Dham : सावन के दूसरे सोमवार को जागेश्वर धाम का करीब तीन सदी पुराना अखाड़ा एक बार फिर दांव-पेंच के महासंग्राम का गवाह बनेगा। अखाड़े की मिट्टी में आज 309वें दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ भूटान और नेपाल के पहलवान भी जोर आजमाएंगे। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती के विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इस बार दंगल में नेपाल के मशहूर पहलवान शंकर थापा, देवा थापा, लकी थापा और मेवा थापा शामिल होंगे। वहीं भूटान के फुर्तीले पहलवान चिमचिम डोगरा भी अखाड़े में अपनी ताकत और दांव-पेंच दिखाएंगे। विदेशी पहलवानों की मौजूदगी से मुकाबलों को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

Jageshwar Dham

309वें दंगल में देश के कई राज्यों से नामी पहलवान पहुंच रहे हैं। हिमाचल के बाबा लाड़ी, हरियाणा के बिल्ला, पंजाब के विक्की और बग्गा, हरिद्वार के राहुल पांडेय, अंबाला के सोनू, राजस्थान के शमशेर और दिल्ली के मोंटी मुकाबले में उतरेंगे। महाराष्ट्र के नकाबपोश, जम्मू के बाबर और कुकड़ामंडी के टाइगर पहलवान भी अखाड़े में जोर आजमाएंगे।

पहलवान भी होंगे शामिल

दंगल में कानपुर से संजू और बालचंद्र तथा उन्नाव से सुरेंद्र और मनीष पहलवान भी मुकाबला करेंगे। अलग-अलग कुश्तियों के लिए आयोजकों की ओर से पुरस्कार राशि तय की गई है। इनमें सबसे बड़ा पुरस्कार 1 लाख रुपये रखा गया है। इस बार दंगल में महिला पहलवान भी अखाड़े में अपनी ताकत दिखाएंगी। गाजीपुर की बाबी और गाजियाबाद की ब्यूटी पहलवान मुकाबले में हिस्सा लेंगी। महिला पहलवानों की कुश्ती दर्शकों के लिए दंगल का खास आकर्षण रहने की उम्मीद है।

दांव आजमाने की मान्यता

दंगल संयोजक जितेंद्र उर्फ जीतू पांडेय के अनुसार, जागेश्वर धाम परिसर का अखाड़ा करीब 300 साल पुराना माना जाता है। पूर्वजों के अनुसार, यह उत्तर प्रदेश के शुरुआती कुश्ती अखाड़ों में शामिल रहा है। स्थानीय मान्यता है कि इसी अखाड़े में नाना राव पेशवा, रानी लक्ष्मीबाई और चंद्रशेखर आजाद ने भी कुश्ती के दांव-पेंच आजमाए थे। सावन के दूसरे सोमवार पर जागेश्वर धाम में पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। ऐसे में मंदिर में दर्शन के साथ 309वां दंगल देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। विदेशी और महिला पहलवानों की मौजूदगी ने इस बार दंगल को और खास बना दिया है।

Read More : Etawah के केदारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?