Home » उत्तर प्रदेश » BJP ने यूपी में क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 6 नेताओं को मिली क्षेत्रवार जिम्मेदारी

BJP ने यूपी में क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 6 नेताओं को मिली क्षेत्रवार जिम्मेदारी

BJP UP : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए क्षेत्र प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में छह नेताओं को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रमेश सिंह को काशी तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के संगठनात्मक कामकाज के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की है। राजेश चौधरी को युवा मोर्चा और संजय राय को पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा और डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP UP

पार्टी की सूची के अनुसार देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि शंकर गिरी किसान मोर्चा का कामकाज देखेंगे। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों और संगठनात्मक इकाइयों के बीच गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में जिम्मेदारियां तय की हैं। संगठन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी नियुक्तियां की गई हैं। गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी

पार्टी ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जुड़े संगठनात्मक कार्यों के लिए भी नियुक्ति की है। अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ का संयोजक बनाया गया है, जबकि राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन में इन नियुक्तियों को आगामी गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर समन्वय मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Read More : UP ITI Admission के लिए छात्रों को मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे कॉलेज और ट्रेड विकल्प

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?