Home » उत्तर प्रदेश » UP Politics: ‘बबुआ 12 बजे उठते थे, 7 बजे महफिल सज जाती थी’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

UP Politics: ‘बबुआ 12 बजे उठते थे, 7 बजे महफिल सज जाती थी’, सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

CM Yogi

UP Politics : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग जीवनभर बच्चे ही बने रहते हैं और प्रदेश के विकास के बजाय अपनी दिनचर्या में ही व्यस्त रहते थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तैयार होते थे और शाम होते-होते जिम जाने का समय हो जाता था।

CM Yogi

7 बजे महफिल सज जाती थी। ऐसे लोगों के पास देश और प्रदेश के बारे में सोचने का समय ही नहीं था।” उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब थी और महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

UP Politics

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार विकास को प्राथमिकता देती है तो उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बुनकरों, कारीगरों और पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक संसाधन, बेहतर बाजार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट बुनकरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ से सम्मानित करने की बात कही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाने की जानकारी भी दी।

परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अंबेडकरनगर जिले के विकास के लिए 706 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र और आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। CM योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के हुनरमंद हाथों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पारंपरिक उद्योगों को मजबूत बनाकर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण को गति देना है।

Read More : Lucknow Kanpur Expressway पर नहीं लगेगा टोल, घटिया निर्माण पर NHAI की बड़ी कार्रवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?