Home » उत्तर प्रदेश » Lucknow Kanpur Expressway पर नहीं लगेगा टोल, घटिया निर्माण पर NHAI की बड़ी कार्रवाई

Lucknow Kanpur Expressway पर नहीं लगेगा टोल, घटिया निर्माण पर NHAI की बड़ी कार्रवाई

Lucknow Kanpur Expressway : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को फिलहाल टोल टैक्स नहीं देना होगा। सड़क निर्माण में सामने आई खामियों और मरम्मत कार्य को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल वसूली पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही टोल संग्रह दोबारा शुरू किया जाएगा। 13 जुलाई को शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे पर बीते कुछ दिनों में कई स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाएं सामने आई थीं।

लगातार शिकायतों और निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद NHAI ने जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई की है। लखनऊ यूनिट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को उनके पद से हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। उनकी जगह बरेली के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरतन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Lucknow Kanpur Expressway

एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को नॉन-परफॉर्मिंग घोषित करते हुए अयोग्य करार दिया गया है। वहीं परियोजना की निगरानी से जुड़ी थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को डिबारमेंट नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को भी चार्जशीट दी गई है, क्योंकि उनके कार्यकाल में परियोजना का अधिकांश निर्माण हुआ था।

लागत से बना एक्सप्रेसवे

करीब 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 4,200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद एक तरफ के सफर के लिए चारपहिया वाहनों से 275 रुपये टोल निर्धारित किया गया था, जिसे देश के महंगे टोल शुल्कों में गिना जा रहा था। हालांकि, अब सड़क की मरम्मत पूरी होने तक यात्रियों को इस शुल्क से राहत मिलेगी। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता में सुधार और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। मरम्मत कार्य की लगातार निगरानी की जाएगी और सभी तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद ही टोल वसूली फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

Read More : Lucknow से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के लिए चलेंगी मिरर ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?