Home » धर्म » Hariyali Teej पर बाजारों में फैशन की बहार, मॉडर्न एथनिक लुक और हल्के रंगों का बढ़ा क्रेज

Hariyali Teej पर बाजारों में फैशन की बहार, मॉडर्न एथनिक लुक और हल्के रंगों का बढ़ा क्रेज

Hariyali Teej 2026 : हरियाली तीज के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाएं अपनी पसंद के परिधानों और एक्सेसरीज की खरीदारी के लिए दुकानों और बुटीक का रुख कर रही हैं। इस बार पारंपरिक पहनावे के साथ मॉडर्न एथनिक स्टाइल का ट्रेंड सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस बार महिलाओं की पसंद में प्लाजो सेट, फेस्टिव कुर्ता सेट, स्ट्रेट कट कुर्ते, फारसी सलवार, बलून पैंट, कॉर्ड सेट और प्री-ड्रेप्ड साड़ियां सबसे आगे हैं।

पारंपरिक अंदाज को आधुनिक डिजाइन के साथ पेश करने वाले परिधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर ऐसे आउटफिट पसंद किए जा रहे हैं जो आकर्षक दिखने के साथ पहनने में भी आरामदायक हों।

Hariyali Teej

फैशन की दुनिया में इस बार हल्के और सौम्य रंगों का दबदबा है। पिस्ता ग्रीन, सेज ग्रीन, मेहंदी ग्रीन और सॉफ्ट ग्रीन जैसे शेड्स महिलाओं को खूब लुभा रहे हैं। वहीं चंदेरी और हल्के चमकदार कपड़ों से तैयार ड्रेस भी पसंद की जा रही हैं। भारी कढ़ाई की बजाय गोटा-पट्टी, फूलों की डिजाइन, शीशे की जड़ाई और बारीक बुनावट वाले परिधानों की मांग अधिक है।

मेहंदी की बिक्री में भी तेजी

त्योहारी खरीदारी केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है। परिधानों के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, कुंदन सेट, रंग-बिरंगी चूड़ियां, झुमके, पोटली बैग और मेहंदी की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं अपने पूरे फेस्टिव लुक को आकर्षक बनाने के लिए मैचिंग एक्सेसरीज की भी जमकर खरीदारी कर रही हैं। फैशन डिजाइनरों का कहना है कि इस बार महिलाएं ऐसे परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ पूरे दिन आरामदायक भी रहें। ड्रेप स्कर्ट, एलिगेंट केप्स, धोती-स्टाइल सलवार और शॉर्ट कुर्ते जैसे डिजाइन इसी वजह से तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। हरियाली तीज के मौके पर पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक फैशन का यह मेल बाजारों में साफ नजर आ रहा है।

Read More : DBRAU PhD Admission: 15 अगस्त से पहले शुरू होगी पीएचडी काउंसलिंग, 54 विषयों के सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?