Kawar : कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। उत्तर रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश और आलमनगर के बीच विशेष कांवड़ मेला ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन बरेली जंक्शन होकर संचालित होगी, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने शुक्रवार को इस विशेष ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) महेश यादव ने बताया कि 30 जुलाई से 29 अगस्त तक कांवड़ मेले के दौरान यह विशेष ट्रेन नियमित रूप से चलाई जाएगी। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
Kawar
04318 योग नगरी ऋषिकेश–आलमनगर स्पेशल ट्रेन शाम 7 बजे योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होगी। इसके बाद यह रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद और रामपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:15 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से शाहजहांपुर के रास्ते आगे बढ़ते हुए दोपहर 12:35 बजे आलमनगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04318 आलमनगर–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:05 बजे आलमनगर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 3:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 11 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इससे कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।
बदला गया मार्ग
इधर, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल के शिमलगुड़ी स्टेशन यार्ड में जलभराव होने के कारण कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। रेलवे के अनुसार नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
रेलवे के मुताबिक 20504 नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 24 और 25 जुलाई तथा 20503 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 25 और 26 जुलाई को बदले हुए मार्ग से चलेगी। इसके अलावा 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस 25 से 27 जुलाई तक और 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ व 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर उत्तर लखीमपुर, रंगापारा नॉर्थ, गुवाहाटी, रंगिया और न्यू बंगाईगांव के रास्ते संचालित की जाएंगी। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
Read More : August में ISBT तक दौड़ेगी आगरा मेट्रो, 5 नए स्टेशन तैयार; हाईस्पीड ट्रायल सफल




