Home » उत्तर प्रदेश » UP के हिस्से का यमुना जल दिलाने की मुहिम होगी राष्ट्रव्यापी, 1008 दिवसीय उपवास-अनशन का ऐलान

UP के हिस्से का यमुना जल दिलाने की मुहिम होगी राष्ट्रव्यापी, 1008 दिवसीय उपवास-अनशन का ऐलान

UP News : हथिनीकुंड बैराज से उत्तर प्रदेश के हिस्से का यमुना जल दिलाने और नदी पर प्रदेश के संवैधानिक अधिकार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। मथुरा के छत्ता बाजार स्थित ठाकुर राधाकांत जी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित यमुना पुत्रों और यमुना भक्तों की बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में आंदोलन को देशभर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाने पर सहमति बनी।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 1985 से चल रहा यमुना संरक्षण आंदोलन अब अपने 41वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ब्रजभक्त मंडल श्री मथुरापुरी के नेतृत्व में ‘मां यमुना जल लाओ अभियान–संवैधानिक मिशन’ के तहत ‘प्रोजेक्ट मां यमुना–मिशन रिहाई’ शुरू किया जाएगा।

UP के हिस्से का यमुना

अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के हिस्से के यमुना जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ नदी संरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर जनभागीदारी से जोड़ना है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं यमुना पुत्र एडवोकेट मुकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 1994 में पांच राज्यों के बीच हुए यमुना जल बंटवारा समझौते (यमुना पंचाट) की अवधि वर्ष 2020 में समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के हिस्से के पानी को लेकर अपेक्षित पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह केवल जल वितरण का मामला नहीं, बल्कि संविधान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

लिया जाएगा संकल्प

अभियान के तहत विश्व स्तर पर पहली बार 1008 दिवसीय उपवास-अनशन का संकल्प लेने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही देशभर से 10 लाख यमुना भक्तों और सनातन धर्म से जुड़े श्रद्धालुओं के सहमति-पत्र एकत्र किए जाएंगे। आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्राएं, जनसंपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।

पहला चरण

संस्था के सक्रिय सदस्य पंडित उपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 25 जुलाई को कात्यायनी घाट पर यमुना पूजन के साथ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसी अवसर पर 1008 दिवसीय उपवास-अनशन का संकल्प लिया जाएगा और ‘मिशन रिहाई–लड़ाई हक की’ अभियान की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में यमुना संरक्षण से जुड़े कई सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Read More : UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?