UP Agriculture Subsidy : उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसानों के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम है। कृषि विभाग विभिन्न श्रेणियों के कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक शुरू करेगा। निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने वाले किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उप कृषि निदेशक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार किसानों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पोर्टल पर किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार मानवचलित और शक्तिचलित कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, इसलिए किसानों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
UP Agriculture Subsidy
सरकार की इस योजना के तहत कई आधुनिक कृषि उपकरणों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें कृषि रक्षा उपकरण, मल्च लेयर, सेल्फ प्रोपेल्ड शुगरकेन हार्वेस्टर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, कास्टर हार्वेस्टर प्लांटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, एग्रीगेटर सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। इन उपकरणों के उपयोग से खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की लागत कम करने में मदद मिलेगी।
समय सीमा के बाद नहीं मिलेगा मौका
कृषि उप निदेशक आवेश कुमार सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर ही पोर्टल पर आवेदन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात 12 बजे के बाद पोर्टल पर कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए पात्र किसान अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सरकारी अनुदान का लाभ प्राप्त किया जा सके।
Read More : PM राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन





